![]()
फतेहाबाद निवासी बैंक मैनेजर के इकलौते बेटे की हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में मौत हो गई। युवक की पहचान अग्रवाल कॉलोनी निवासी भूपेंद्र भाटी के रूप में हुई है। युवक अपने चार अन्य दोस्तों के साथ पांच दिन पहले मनाली घूमने गया था। सूचना पाकर परिजन मनाली पहुंचे और शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद डेडबॉडी लेकर फतेहाबाद के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त मनाली से लाहौल स्पीति की ओर गए थे। वहां से वापसी के दौरान रविवार रात को रास्ते में चाय पीने के लिए रूक गए। इसी दौरान एक कार चालक ने कार बैक करवाने में मदद के लिए कहा। इसी बीच कार चालक का एकदम से रेस दब गई, जिससे कार की टक्कर लगने से भूपेंद्र खाई में गिर गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने सर्च अभियान चलाया। मगर भूपेंद्र की तब तक मौत हो चुकी थी। तीन बहन-भाईयों में सबसे छोटा था भूपेंद्र जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद शहर की अग्रवाल कॉलोनी निवासी भूपेंद्र के पिता सुल्तान सिंह भाटी सिरसा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सुल्तान सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। इकलौते बेटे की मौत की खबर पाकर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। कल होगा अंतिम संस्कार सूचना मिलने के बाद परिजन और भूपेंद्र के अन्य साथियों के परिजन लाहौल स्पीति पहुंचे। वहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव को लेकर फतेहाबाद के लिए रवाना हुए। कल बुधवार को भूपेंद्र के शव का फतेहाबाद की शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 25 जून को गए थे फतेहाबाद से जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र अपने चार दोस्तों फतेहाबाद निवासी आर्यन, अरमान, नीरज व शिवम के साथ हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए गए थे। पांचों दोस्तों ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है। पांचों दोस्त मनाली में घूमते हुए लोकल साइट्स देखने के बाद लाहौल स्पीति चले गए। सभी को टूर खत्म करके सोमवार को वापस लौटना था। मगर इससे पहले यह हादसा हो गया।
Source link
फतेहाबाद के युवक की हिमाचल-प्रदेश में मौत:पीएनबी मैनेजर का था इकलौता बेटा; कार बैक करवाते टक्कर लगने से खाई में गिरा







