spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

₹980 करोड़ के निवेश से बदलेगी हरियाणा पुलिस की तस्वीर:DGP ने संभाला पुलिस हाउसिंग कारेर्पोशन का चार्ज, बोले-आधुनिक पुलिसिंग पर फोकस




हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने मंगलवार को पुलिस कॉरर्पोशन का भी अपना चार्ज संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस आधुनिकीकरण के लिए लगभग ₹750 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है।
पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभालने के बाद 6 माह पहले उनकी पहली प्राथमिकता उस पुलिस बल का कल्याण था, जो दिन-रात जनता की सुरक्षा में लगा रहता है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए शगुन योजना, हॉस्टल योजना, मेंटल हेल्थ एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट जैसे कई नए कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनका उद्देश्य पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाना है।
आधुनिक पुलिसिंग पर भी फोकस
डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना है। इसी दिशा में अनेक नई पहल शुरू की गई हैं, जिन्हें देश के अन्य राज्य भी अपनाने लगे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अभेद्य ऐप, ड्यूल ओटीपी सिस्टम, डायल-112, आरजेएसएफ, रात्रि नाका बंदी, एंटी-नारकोटिक्स कंट्रोल पहल, सीसीटीवी कैमरों का विस्तार, ट्रेनिंग रिफॉर्म्स तथा बी-1 टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की जा रही हैं।
बढ़ रही है पुलिस क्षमता
डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस विभाग के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इनमें 5,000 नए पुलिसकर्मियों की भर्ती, अग्निवीरों को अवसर, अत्याधुनिक एटीएस, वन रैंक एन्ड पे योजना, नूंह में लगभग 107 एकड़ भूमि में इंडिया रिजर्व बटालियन की स्थापना, 150 नई इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल्स खरीदने, 7 नए महिला पुलिस थाने स्थापित करने और पुलिस वेलफेयर फंड जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
हरियाणा पुलिस बनेगी देश के लिए एक आदर्श मॉडल
डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस की कई पहलें आज देशभर में बेस्ट प्रैक्टिसेज के रूप में पहचान बना चुकी हैं और अन्य राज्य भी उन्हें अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल नई योजनाएं शुरू करना नहीं, बल्कि स्पष्ट रोडमैप के साथ ऐसी पुलिस व्यवस्था तैयार करना है जो आधुनिक तकनीक से लैस हो, जनता के प्रति संवेदनशील हो और भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles