spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में वाटर टैंक में व्यक्ति की शव मिला:मंदिर में पूजा करने आए ग्रामीणों ने पानी में पड़ा देखा; नहीं हुई पहचान




रेवाड़ी में सोमवार सुबह एक वाटर टैंक से गली-सड़ी अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों की नजर जब टैंक में तैर रहे शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त बाबू लाल ने बताया कि शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत कई दिन पहले हुई होगी। संभवतः वह पहले पानी के अंदर था और सोमवार सुबह पानी की सतह पर आने के कारण ग्रामीणों को दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप ग्रामीणों का कहना है कि वाटर टैंक के आसपास बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है और क्षेत्र में पर्याप्त पानी होने के कारण यहां अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उनका आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारी इस स्थिति से परिचित होने के बावजूद सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि वाटर टैंकों के आसपास नियमित सफाई कराई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles