झज्जर पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में मोबाइल लूट और ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद कर लिया है। इससे पहले पुलिस आरोपियों से घटना
.
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना सेक्टर-6 प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि मामले में गिरफ्तार नीरज निवासी संत कबीर बस्ती, बहादुरगढ़ और विकास निवासी बनी पाना, सांखोल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल किए गए ऑटो की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।

ऑटो चालकों को निशाना बनाते थे आरोपी।
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, पीड़ित मोहम्मद आसिफ अली ने शिकायत में बताया कि 6 मई 2026 की रात वह मोबाइल चार्ज करवाने के बाद ऑटो में बैठकर अपने गांव जाखौदा लौट रहा था। रास्ते में ऑटो चालक ने पहले से बैठे दो युवकों के साथ मिलकर ऑटो का रास्ता बदल दिया।
सेक्टर-16 इलाके में पहुंचने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और Paytm का पासकोड पूछकर उसके खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर पैसे निकाल लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
CCTV से काबू आए आरोपी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अदालत से रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में पुलिस ने पहले वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और अब ऑटो भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।







