चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर सिंह बबला, इंदिरा सिंह और राज किशोर शामिल रहे। बैठक में चंडीगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और एमबीबीएस व पीजी पाठ्यक्रमों में 50-50 नई सीटें शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सीटें बढ़ने से स्थानीय विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी। भाजपा नेताओं ने बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार को 50-50 सीटें बढ़ाने का औपचारिक अनुरोध पहले ही भेजा जा चुका है। जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि प्रशासक ने मुद्दों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
Source link
एमबीबीएस-पीजी में 50-50 नई सीटें शुरू करने की मांग







