![]()
राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में साल 2020 में दर्ज चोरी के एक मामले में 6 साल से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को नूंह से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित था और इनकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नूंह शहर के वार्ड नंबर-3 निवासी शाहरुख पुत्र इसराइल और मुबारिक पुत्र रईस के रूप में हुई है। इनके खिलाफ रामगढ़ थाने में चोरी का केस दर्ज है। दोनों आरोपी 6 साल से थे फरार पुलिस के अनुसार, केस दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे अपने ठिकाने बदल रहे थे, जिसके कारण राजस्थान पुलिस को उनकी तलाश में काफी समय लगा। पुलिस ने नूंह में दबिश दे दबोचे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के नूंह क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया है। अब राजस्थान पुलिस दोनों आरोपियों को संबंधित कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। इससे चोरी के मामले में उनसे गहन पूछताछ की जा सकेगी। पुलिस ठिकानों को पता लगाएगी जांच एजेंसियां यह भी पता लगाएंगी कि फरारी के दौरान दोनों आरोपी किन-किन स्थानों पर रहे और क्या इस अवधि में वे किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में भी शामिल थे। 6 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी से पुराने लंबित मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद है।
Source link
6 साल से फरार दो इनामी आरोपी नूंह से गिरफ्तार:दोनों पर चोरी का केस दर्ज; ठिकाने बदलकर रह रहे थे







