![]()
बटाला में शुक्रवार रात पुलिस टीम और शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रवि पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है। मौके से 3 खोखे बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बटाला के एक नामी कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसी मामले में पुलिस ने 24 जून की रात मुठभेड़ के बाद एक अन्य आरोपी बलदेव सिंह को भी गिरफ्तार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलदेव सिंह और रवि सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब 5 पॉइंट्स में पढ़ें SSP ने क्या कहा:- गोलियां घर के गेट और आंगन की दीवारों में लगीं बटाला में कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में रविवार देर रात करीब 2 बजे कादियां रोड स्थित न्यू टॉप सिटी कॉलोनी में एक कोठी पर अज्ञात बाइक सवारों ने छह गोलियां चलाईं। गोलियां घर के गेट और आंगन की दीवारों में लगीं। कारोबारी वरिंदर सिंह, निवासी न्यू टॉप सिटी (कादियां रोड), ने बताया कि उन्हें लंबे समय से अमन आंडा नाम के गैंगस्टर की ओर से फोन कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की जा रही थी। पैसे न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं। कुल 5 केस ट्रेस, आरोपी रवी पर दर्ज हैं 8 मुकदमे एसएसपी ने बताया कि इन पांच बदमाशों की गिरफ्तारी से रंगदारी मांगने के बाद फायरिंग की कुल पांच वारदातों का खुलासा हो गया है। घायल मुख्य आरोपी रवि का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उन्होंने बताया कि रवि के खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से दो एनडीपीएस एक्ट यानी नशा तस्करी से जुड़े हैं। विदेशी हथियारों और गैंगस्टरों की जांच जारी मौके से पुलिस ने एक अत्याधुनिक हथियार बरामद किया है। पुलिस का अनुमान है कि इसी हथियार का इस्तेमाल फैशन स्टोर पर फायरिंग के दौरान किया गया था। हथियार इनके पास कहां से आया और इसके पीछे किन गैंगस्टरों का हाथ है, इसकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। सुरक्षा कारणों के चलते उन पांच स्थानों और पीड़ितों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है, जहां ये वारदातें हुई थीं। हालांकि, सभी घटनाएं सिटी बटाला इलाके की बताई जा रही हैं।
Source link
बटाला में पुलिस-शूटर के बीच चली गोलियां:पैर में लगी, हथियार बरामद करने गई थी टीम; एक साथी 2 दिन पहले गिरफ्तार







