spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश-आंधी का अलर्ट:50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जुलाई के पहले सप्ताह आएगा मानसून




भीषण गर्मी और उमस से परेशान पंजाब व चंडीगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक शनिवार 27 जून को कई शहरों में आंधी, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इसके बाद 28 से 30 जून तक लोगों को राहत मिलने की संभावना है। पंजाब और चंडीगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, रूपनगर, होशियारपुर, नवांशहर और पठानकोट समेत कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। 28 से 30 जून तक कोई चेतावनी नहीं मौसम विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 जून को पंजाब और चंडीगढ़ के लिए किसी प्रकार की कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन 3 दिनों के दौरान मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन किसी बड़े मौसम बदलाव या भारी बारिश की संभावना नहीं है। जुलाई की शुरुआत में मौसम लेगा करवट मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 जुलाई को एक बार फिर पंजाब और चंडीगढ़ में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर लौट सकता है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। गर्मी और उमस से अभी राहत नहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में दिन के समय गर्मी और उमस लोगों को परेशान करती रहेगी। हालांकि जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles