![]()
लुधियाना के सबसे वीआईपी और पॉश इलाकों में शुमार सराभा नगर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ डब्बू मार्केट के पास कार में अपने दोस्तों के साथ खाने-पीने आए एक एडवोकेट से सोने की चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। बदमाश ने पहले गाड़ी का शीशा खटखटाया,फिर ₹50 मांगे और मना करने पर एडवोकेट से आरोपी उनके गले से करीब ढाई (2-1/2) तोले की सोने की चेन खींचकर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। दोस्तों के साथ खाने-पीने निकले थे एडवोकेट शिकायतकर्ता राजदीप सिंह चूहान निवासी मॉडल टाउन एक्सटेंशन लुधियाना ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह पेशे से एडवोकेट हैं। 24 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ सराभा नगर की डब्बू मार्केट के पास आए थे। वह सभी भाटिया प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के पास अपनी कार में बैठे हुए थे। पहले मांगे ₹50, मना करने पर खींच ली चेन एडवोकेट राजदीप के मुताबिक जब वह कार में बैठे थे तभी एक क्लीन शेवन (मोना) लड़का उनकी कार के पास आया। उसने कार का शीशा बजाया और उनसे ₹50 मांगने लगा। जब एडवोकेट ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी ने अचानक उन पर हमला कर दिया और इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते, आरोपी ने उनके गले में पहनी हुई करीब 2.5 तोले की सोने की चेन पर झपट्टा मारा और उसे खींच लिया। इसके बाद आरोपी थोड़ी ही दूरी पर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़े अपने साथी के साथ बैठकर गायब हो गया। नए कानून (BNS) के तहत मामला दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही सराभा नगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 और 3(5) के तहत
ASI दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
Source link
लुधियाना सराभा नगर में कार का शीशा खटखटाया:पहले ₹50 मांगे,मना करने पर एडवोकेट से 2.5 तोले की सोने की चेन झपटकर भागे बदमाश







