spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

संजय दत्त हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी:हिमाचल के सह-प्रभारी रह चुके; बीके हरप्रिसाद के केरल प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बदलाव




अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए हरियाणा के लिए नए प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी आदेश के अनुसार AICC के सचिव संजय दत्त को हरियाणा का नया प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में हरियाणा, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के लिए नए प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं। हरियाणा की कमान अब संजय दत्त के हाथ हरियाणा में अब तक प्रभारी रहे BK हरिप्रसाद की जगह संजय दत्त को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय दत्त फिलहाल AICC में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। माना जा रहा है कि आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने यह बदलाव किया है। हिमाचल के सह-प्रभारी रह चुके महाराष्ट्र में जन्मे संजय दत्त ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) के जिला अध्यक्ष के रूप में की थी। इसके बाद वे कांग्रेस सेवा दल के संगठन सचिव बने और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में विभिन्न पदों पर काम करते हुए राष्ट्रीय सचिव के पद तक पहुंचे। संजय दत्त को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्हें पहले तमिलनाडु और पुडुचेरी कांग्रेस के प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काफी काम किया। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें हिमाचल प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पार्टी की गतिविधियों को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles