spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में SP कार्यालय के गेट पर SPO से बदसलूकी:गेट ड्यूटी में बाधा डालने व हाथापाई का आरोप, देहरादून निवासी व्यक्ति पर केस




करनाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट पर ड्यूटी कर रहे एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले गेट पर रोके जाने पर बहस की, फिर मोबाइल से वीडियो बनाते हुए हंगामा किया और ड्यूटी में बाधा डाली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गेट पर रोकने पर भड़का शिकायतकर्ता
कार्यालय पुलिस अधीक्षक में तैनात एसपीओ पुष्पिंदर सिंह ने शिकायत में बताया कि वह 24 जून को गेट ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान देहरादून निवासी मनमीत सिंह सचदेवा अपनी शिकायत लेकर गेट पर पहुंचा। उसे बताया गया कि अंदर पहले से एक शिकायतकर्ता मौजूद है, इसलिए कुछ समय इंतजार करना होगा। इसी बात पर मनमीत सिंह ऊंची आवाज में बहस करने लगा। वीडियो बनाने से मना करने पर बढ़ा विवाद
शिकायत के अनुसार, मनमीत सिंह ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब उसे ऐसा करने से रोका गया तो वह और ज्यादा भड़क गया और हाथापाई पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने शोर मचाया और एसपीओ पुष्पिंदर सिंह का गिरेबान पकड़कर धक्का-मुक्की की, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
सेक्टर-13 चौकी इंचार्ज ने टेलीफोन के जरिए सूचना दी कि एक व्यक्ति एसपी कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहा है। इस पर एसआई सुंदर लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गेट के बाहर एसपीओ पुष्पेंद्र सिंह ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी और लिखित दरखास्त सौंप दी। साथ ही आरोपी मनमीत सिंह सचदेवा को पुलिस के सामने पेश किया गया। मोबाइल और दस्तावेज कब्जे में लिए गए
पुलिस ने मौके पर एक मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन और अंग्रेजी में लिखी हुई एक प्रिंटेड दरखास्त बतौर सबूत कब्जे में ली। यह कार्रवाई फर्द के जरिए की गई। इसके बाद आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई। मामला दर्ज, जांच शुरू
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पाया कि सरकारी कर्मचारी के साथ हाथापाई कर ड्यूटी में बाधा डाली गई है। इस पर थाना सिविल लाइंस करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच सब इंस्पेक्टर सुंदर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles