spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कपूरथला के गुरुद्वारों में CM मान के खिलाफ लगे फ्लेक्स:संगत से बायकॉट की अपील, ‘गुरु दोखी-पंथ विरोधी’ लिखा




कपूरथला जिले के नडाला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाउली साहिब और गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ फ्लेक्स बोर्ड लगाए जाने का मामला सामने आया है। दोनों गुरुद्वारे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अधीन आते हैं। लगाए गए बोर्डों में संगत से मुख्यमंत्री भगवंत मान का बायकॉट करने की अपील की गई है और उन्हें “गुरु दोखी” तथा “पंथ विरोधी” बताया गया है। जानकारी के अनुसार, यह कदम श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक आदेश के बाद उठाया गया है। अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक कथित वीडियो को लेकर उन्हें गुरु दोखी और पंथ विरोधी करार दिया था। इस संबंध में जारी दस्तावेज पर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बाबा टेक सिंह, ज्ञानी परविंदरपाल सिंह और ज्ञानी केवल सिंह समेत अन्य धार्मिक हस्तियों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। स्थानीय सीख नेता बोले- श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुरूप चलाया जा रहा सूत्रों के अनुसार, एसजीपीसी ने अपने अधीन आने वाले गुरुद्वारों, गांवों और शहरों के गुरुघरों में ऐसे फ्लेक्स बोर्ड लगाने संबंधी एक पत्र भी जारी किया है। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। स्थानीय सिख संगठनों से जुड़े नेताओं का कहना है कि यह अभियान श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुरूप चलाया जा रहा है। उनका मानना है कि सिख पंथ से जुड़े मामलों में अकाल तख्त के आदेशों का सम्मान और पालन करना आवश्यक है। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान या पंजाब सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles