spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में 11 ग्राम हेरोइन सहित 4 युवक गिरफ्तार:लाइनपार क्षेत्र में दो जगह छापेमारी, नशा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस




अबोहर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना नंबर-2 पुलिस ने लाइनपार क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से चार युवकों को करीब 11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पहली कार्रवाई हवलदार संतोष रानी के नेतृत्व में हुई। पुलिस टीम राजीव नगर से ढाणी घोड़ेला मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और हाथ में पकड़ी वस्तु फेंककर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 5.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान अबोहर निवासी ज्ञान प्रकाश (पुत्र पुरुषोत्तम दास शर्मा, नई आबादी गली नंबर-21) और अजीमगढ़ निवासी सोनू कुमार (पुत्र दीवान चंद) के रूप में हुई है। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गश्त के दौरान 2 युवक गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई हवलदार सुरेंद्र कुमार की टीम ने ढाणी विशेषरनाथ के निकट नहर पुल के पास की। गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से भी 5.50 ग्राम हेरोइन मिली। इन आरोपियों की पहचान सीड फार्म पक्का निवासी जसविंदर सिंह (पुत्र छिंदरपाल सिंह) और अबोहर निवासी गौरव बजाज (पुत्र विजय कुमार, नई आबादी बड़ी पौड़ी) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हेरोइन के स्रोत और इसके सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles