spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में ग्रंथी से लूट मामले मे 2 अरेस्ट:हथियारों के बल पर 20 हजार की नकदी छीनी; राहगीरों को दोनों बनाते थे शिकार




जगराओं पुलिस ने ग्रंथी सिंह से 20 हजार रुपये लूटने के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी शहर और आसपास के गांवों में हथियारों के दम पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बख्शीश सिंह निवासी कांऊके कॉलोनी और जदीप सिंह निवासी लहदी भैणी, जगराओं के रूप में हुई है। थाना हठूर के पुलिसकर्मी कुलवंत सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित अमरजीत सिंह निवासी कोठे फतेहदीन, अगवाड़ गुजरा ने पुलिस को शिकायत दी थी। अमरजीत सिंह गांव चीमा स्थित गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी सिंह के रूप में सेवा करते हैं। एक्टिवा पर जगराओं से गांव जा रहा था अमरजीत शिकायत के अनुसार, 20 जून की देर शाम अमरजीत सिंह अपनी एक्टिवा पर जगराओं से गांव रूमी होते हुए गांव चीमा जा रहे थे। गांव रूमी और चीमा के बीच दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने उन्हें निशाना बनाया। आरोपियों के हाथों में दातार सहित अन्य हथियार थे। उन्होंने अमरजीत सिंह की कमीज की जेब से पर्स छीन लिया, जिसमें 20 हजार रुपये नकद, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज थे। वारदात के बाद आरोपी गांव चीमा की ओर फरार हो गए। लुटेरे भागने में कामयाब अमरजीत सिंह ने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे। हालांकि, पीड़ित ने आरोपियों की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया था और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर जांच शुरू की, आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपी पहले कितनी अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं और उन्होंने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles