![]()
पंजाब के CM भगवंत मान के वीडियो विवाद में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की एंट्री हो गई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इस बात को लेकर जरा भी संदेह या शक था कि यह बेअदबी वाला वीडियो असली है, एआई से बनाया गया है या फर्जी है, उनके सारे संदेह और शंकाएं अब दूर हो गई हैं। भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को असली बेअदबी वाले वीडियो को छिपाने के लिए एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि आज पूरा सिख समुदाय, गुरु नानक नामलेवा समुदाय आहत, नाराज और गुस्से में है। इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि यह फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट कैसे हासिल की गई। इसमें कौन-कौन से अधिकारी शामिल थे? इस रिपोर्ट को हासिल करने के लिए सरकारी धन या निजी धन में से किसका इस्तेमाल रिश्वत देने में किया गया? क्या यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में भी आता है? सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला भी है। चड्ढा ने कहा कि इन सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए और इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा दे देना चाहिए। नए बेअदबी कानून के तहत पहली एफआईआर और पहला अभियोजन खुद भगवंत मान के खिलाफ होना चाहिए। चड्ढा ने कहा कि मैं परमात्मा का शुक्रगुजार हूं कि समय रहते आम आदमी पार्टी से दूर हो गया।
Source link
CM वीडियो विवाद में राघव चड्ढा की एंट्री:बोले- मान इस्तीफा दें, फर्जी रिपोर्ट से छिपाई सच्चाई; शुक्र है समय रहते AAP छोड़ दी







