spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में जयपुर हाईवे पर लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम:बेकाबू हुई फॉर्च्यूनर, आगे चल रही गाड़ी से टकराई, लोगों को हुई परेशानी




गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर सिग्नेचर टावर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की गति थम गई, जिससे करीब 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (एंडेवर) कार सिग्नेचर टावर के पास अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर से फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, दुर्घटना के समय कार के एयरबैग खुल गए, जिससे जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने संभाली व्यवस्था दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त कार सड़क के बीच में रुक गई, जिससे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। कुछ ही मिनटों में हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं, जिससे कार्यालय जाने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और एक क्रेन (रिकवरी वैन) बुलाई। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर ट्रैफिक को सुचारु किया गया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles