spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गोल्डी ढिल्लों के नाम पर चंडीगढ़ ज्वेलर को धमकी:मांगी 5 लाख रंगदारी, एसी मैकेनिक गिरफ्तार; सेक्टर-11 फायरिंग की खबरों से मिला आइडिया




चंडीगढ़ सेक्टर-11 में हुई फायरिंग की घटना के बाद गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नाम का खौफ दिखाकर ज्वेलरों से रंगदारी मांगने वाले एक युवक को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजकर 5 लाख रुपए की मांग की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किसी गैंग से जुड़ा नहीं है, बल्कि आर्थिक तंगी के कारण उसने खुद ही यह साजिश रची थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय जस्करन सिंह उर्फ कर्ण निवासी धनौला, जिला बरनाला (पंजाब) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रह रहा था और एसी मैकेनिक का काम करता है। आरोपी आठवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजे पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को सेक्टर-17 थाना पुलिस को एक स्थानीय ज्वेलर ने शिकायत दी थी कि उसे व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं। संदेश भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-17 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) के तहत एफआईआर नंबर 90, दिनांक 20 जून 2026 दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-17 और मनीमाजरा थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी जांच और मोबाइल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली और उसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर 11 फायरिंग के बाद रची साजिश पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। इसी दौरान उसने सेक्टर-11, चंडीगढ़ में हुई फायरिंग की घटना और उससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया व इंटरनेट पर देखे। फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों गैंग द्वारा लेने की खबरों से प्रभावित होकर उसने लोगों में फैले डर का फायदा उठाने की योजना बनाई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने इंटरनेट से चार ज्वेलरों के मोबाइल नंबर हासिल किए। इसके बाद उसने गूगल चैट और अन्य ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नाम से धमकी भरे संदेश तैयार किए और ज्वेलरों को भेजकर रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। आरोपी से दो मोबाइल फोन बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि इन्हीं फोन से ज्वेलरों को धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच के लिए सीएफएसएल भेज दिए हैं। वहां मोबाइल के डेटा और चैट की जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने संदेश किस तरह और कब भेजे थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles