![]()
हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते 22 जून से ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज को प्रदेश के 6 जिलों के लिए आंधी, बिजली चमकने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मुख्य रूप से उत्तरी हरियाणा के इन 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश के आसार हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। बाकी के जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में जुलाई के पहले वीक में मानसून एंट्री लेगा। इस बार मानसून यूपी की तरफ से हरियाणा में आएगा। कल भी खराब रहेगा मौसम 26 जून को भी राहत का यह सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन भी उत्तरी हरियाणा के इन्हीं जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में येलो अलर्ट जारी रहेगा, जहां बिखरी हुई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क होने लगेगा। 27 और 28 जून से पूरे प्रदेश में मौसम के पूरी तरह से शुष्क हो जाने का अनुमान है। फरीदाबाद सबसे गर्म, गुरुग्राम सबसे ठंडा भले ही कुछ इलाकों में बारिश और ठंडी हवाओं से आंशिक राहत मिली है, लेकिन औसत तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.2°C की मामूली बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 41.2°C दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतक में 40.2°C, सिरसा में 40.2°C और अंबाला में 40.1°C तापमान रहा। वहीं रात के औसत न्यूनतम तापमान में 0.5°C की वृद्धि देखी गई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 21.0°C दर्ज किया गया, जिससे वहां रातें फिलहाल सामान्य बनी हुई हैं।
Source link
हरियाणा के 6 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट:जुलाई के पहले हफ्तें में मानसून की एंट्री, 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं







