spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मुकेश कुमार झा शिवहर डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बने:डॉ. संजीव कुमार राम के स्थानांतरण के बाद संभाला पदभार




शिवहर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति के आदेश पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय, शिवहर के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार राम का स्थानांतरण राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बगहा में कर दिया गया है। उनके स्थान पर महाविद्यालय के वरीय सहायक प्राध्यापक (हिंदी विभाग) मुकेश कुमार झा को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। डॉ. संजीव कुमार राम को शिक्षकों ने विदाई दी। इस दौरान उनके कार्यकाल में महाविद्यालय में पठन-पाठन और विधि-व्यवस्था में हुए सुधारों की सराहना की गई। नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार झा से शिक्षकों और छात्रों ने महाविद्यालय में शांतिपूर्ण वातावरण, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और भ्रष्टाचार-मुक्त परिसर बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। श्री झा ने इस दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया। मुकेश कुमार झा एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं। वे महाविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक और एनएसएस प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर डॉ. रणजीत प्रसाद वर्मा, डॉ. अजय कुमार शरण, डॉ. उमर फारूक, डॉ. उदय नारायण झा, डॉ. विजय कुमार झा, डॉ. मणि भूषण मिश्र, डॉ. रंजना कुमारी सिंह, डॉ. प्रज्ञा कुमारी, डॉ. नागेंद्र राम, अशोक कुमार, डॉ. सनोज कुमार, डॉ. दिग्विजय दिवाकर सहित कई शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles