spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में होर्डिंग विवाद में दो पक्षों में फायरिंग:गोली लगने से युवक घायल; पूर्व सरपंच पर गोलीबारी का आरोप




फरीदाबाद जिले के थाना भूपानी क्षेत्र में बुधवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव कंवारा कलां स्थित ऋचा कंपनी के पास हुई घटना में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। जिसमें डूंगरपुर निवासी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दो अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच राजेश, अरुण और उनके कुछ साथी क्रेटा गाड़ी में कंवारा मोड़ से डूंगरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक इनोवा गाड़ी से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इनोवा में अजय और उसके कुछ साथी सवार थे। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष एक ही गांव से जुड़े ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्ष एक ही गांव से जुड़े हुए हैं और उनके बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले गांव में होर्डिंग लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस मामले में पुलिस केस भी दर्ज हुआ था। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था और पुरानी रंजिश लगातार चल रही थी। बुधवार को हुई गाड़ियों की टक्कर ने इस विवाद को फिर से भड़का दिया। हथियार लेकर पहुंचे युवक शुरुआती कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से कई लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इनमें गांव के पूर्व सरपंच केशव, उसके भाई अजय, पिता हरिदत्त, लखन तथा अन्य लोग शामिल थे। बताया गया है कि उनके हाथों में लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और अन्य हथियार थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान फायरिंग भी की गई। चाचा को मारने की नीयत से हमला घायल सुनील के भतीजे सुमित बैसला ने आरोप लगाया कि उनके चाचा को जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। सुमित के अनुसार उसके छोटे भाई बिट्टू ने फोन कर सूचना दी कि सुनील को गोली लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां भारी हंगामा था। सुमित का आरोप है कि पहले उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी गई और उसके बाद फायरिंग की गई। पूर्व सरपंच केशव के सामने चलाई गोली उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान कंवारा गांव के पूर्व सरपंच केशव के सामने गोली चलाई गई, जिससे उनके चाचा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि सुनील को दो गोलियां लगीं, जिनमें एक कंधे और दूसरी पेट में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर वहां से फरार हो गए। दोनों घायल अस्पताल में कराए भर्ती सुमित ने बताया कि घटना में बिट्टू और मेहतार नामक दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बिट्टू के हाथ में चोट लगी है, जबकि मेहतार को भी मारपीट में चोटें आई हैं। दोनों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि करीब 8 से 10 लोग गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने हमला किया। पुलिस को नहीं दी शिकायत फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है, क्योंकि घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles