![]()
कैथल में डीसी अपराजिता ने मुख्यमंत्री परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिला खेल अधिकारी राजरानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। खेल अधिकारी की देखरेख में सोंगल गांव में प्रस्तावित जूडो हॉल के निर्माण कार्य शुरू करवाया जाना था। इस कार्य की शुरूआत में ही देरी पर जिला खेल अधिकारी को नोटिस जारी किया गया। डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को गंभीरता से लें। इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घोषणाओं पर जल्द कार्य शुरू करने के आदेश डीसी अपराजिता बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि जो घोषणाओं अभी लंबित हैं, उन पर जल्द कार्य शुरू करवाया जाए। जिन पर कार्य प्रगति पर है, उन्हें पूरा करने में तेजी लाएं, ताकि इन परियोजनाओं के पूरा होने से आमजन को लाभ मिल सके। साथ ही प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। 18 घोषणाओं पर अब तक काम शुरू नहीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अब तक जिले में कुल 405 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 276 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 84 पर कार्य प्रगति पर है और 18 घोषणाएं ऐसी हैं, जिन पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। वहीं 27 घोषणाएं नोट फिजीबल हैं। चीका सिटी से पटियाला रोड तक प्रस्तावित बाइपास निर्माण परियोजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने भूमि अधिग्रहण संबंधी सत्यापन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं पूंडरी-ढांड रोड का नाम गुरु ब्रह्मानंद मार्ग किए जाने संबंधी कार्य को लेकर संबंधित विभाग को अपने मुख्यालय से संपर्क कर इस मामले का शीघ्र समाधान करवाएं। गंदे पानी की निकासी को लेकर संबंधित विभागों से फीडबैक लिया धनौरी गांव में प्रस्तावित महिला कॉलेज, जलापूर्ति परियोजना तथा गंदे पानी की निकासी को लेकर भी संबंधित विभागों से फीडबैक लिया। अधिकारियों ने कॉलेज को लेकर बताया कि नए सिरे से नक्शा मांगा गया है तथा अंतिम ड्राइंग अभी आर्किटेक्ट विभाग से प्राप्त होनी बाकी है। फतेहपुर पूंडरी में सीसीटीवी कैमरा परियोजना की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि संबंधित टेंडर 23 जून को खोले जा चुके हैं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने करने के निर्देश दिए। विकास कार्यों में अनावश्यक देरी एवं लापरवाही स्वीकार नहीं इसी प्रकार उन्होंने संस्कृत विश्वविद्यालय, धनौरी में हाल व ई-लाइब्रेरी, क्योड़क में लुवास सेंटर, गुहला से चानचक रोड सहित अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कई परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति को जांचने के लिए सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनी) शिवानी पांचाल को दौरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा मुख्यालय स्तर पर लंबित परियोजनाओं को लेकर नियमित फॉलोअप लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी एवं लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
Source link
कैथल में जिला खेल अधिकारी को शोकॉज नोटिस:सीएम घोषणा कार्य शुरू करवाने में देरी, सोंगल में बनना है जूडो हॉल







