spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर में खुलासा,नाबालिग पत्नी 2 माह की गर्भवती मिली:दो साल पहले हुई थी सोनीपत की नाबालिग की झज्जर के युवक से शादी




झज्जर में एक ऐसे मामले का पर्दाफांश हुआ जिसमें एक नाबालिक के पेट में दो माह का गर्भ था और उसकी शादी को हुए भी डेढ़ साल हो चुके थे। सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आया और इस मामले में जांच करने के बाद कार्यवाहीं के लिए पुलिस को सिफारिश की गई। जिसके बाद खरखौदा थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले की जानकारी यहां झज्जर में जिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कर्मीदंर कौर ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक सूचना मिली थी कि उनके यहां एक युवती अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर अल्ट्रा साऊंड कराने आई थी। उसी दौरान उसके कागजों से पता चला कि वह नाबालिग है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उसके पेट में डेढ़ माह का गर्भ था। स्वास्थ्य विभाग की इसी सूचना पर जिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कर्मींदर कौर ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती सोनीपत जिले के एक गांव की रहने वाली है। वह कागजों के अनुसार अभी भी नाबालिग है। अधिकारी ने यह भी बताया कि उसकी शादी करीब डेढ साल पूर्व दिसम्बर 2024 में झज्जर जिले के एक युवक से हुई थी। गुपचुप तरीके से हुई इस शादी का शुरूआती दौर में तो किसी को पता नहीं चला,लेकिन बाद में जब युवती सरकारी अस्पताल में पेट में पल रहे गर्भ की जांच कराने गई तो उसके बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। अधिकारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी गहनता से जांच की गई और पाया गया कि युवती नाबालिग है और उसकी शादी अवैध तरीके से की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पूरी होने के बाद इस मामले में कार्यवाहीं के लिए पुलिस को लिखा गया। पुलिस ने खरखौदा थाने में युवती के पति के खिलाफ पॉकसो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वह ऐसे मामलों के प्रति सचेत रहे और बाल विवाह अधिनियम का उल्लंघन न करे। यदि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो वह इस बारे में तुरन्त सूचना प्रशासन या फिर सम्बंधित विभाग को दे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles