spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में होटल से देह व्यापार का भंडाफोड़:3 युवक और 3 युवतियां गिरफ्तार, फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची थी पुलिस




जींद में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं और 3 पुरुषों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन जींद के प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें महिला कॉलेज के पास स्थित कुछ होटलों में अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने एक विशेष अभियान चलाया। फर्जी ग्राहक बनकर होटल संचालक से किया सौंदा अभियान के तहत, पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक के माध्यम से होटल संचालकों से संपर्क साधा और सौदा तय किया। इसके बाद, पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और देह व्यापार में लिप्त 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। जांच में सामने आया कि आरोपी होटल की आड़ में अनैतिक देह व्यापार की गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से नकदी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। इस संबंध में सिविल लाइन थाना जींद में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles