spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

टोहाना में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान:सड़क पर लगाया जाम; बोले- फसलें सूखने की कगार पर, नहीं हो रही सुनवाई




फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने बिजली कटौती से परेशान होकर सरकार और बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चंदड़ और ठरवा बस स्टैंड के पास सड़क पर जाम लगाकर जोरदार नारेबाजी की। यह प्रदर्शन सुबह दस बजे से जारी है। गांव इंदाछोई के पूर्व सरपंच जीवन और सुरेश ने बताया कि पिछले 20 दिनों से खेतों में बिजली की भारी कटौती हो रही है। तय शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिलने से खेती का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण बोले- कई बार शिकायत के बाद नहीं हुई सुनवाई प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली न मिलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खेतों को पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यकारी अभियंता और एसडीओ सहित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन को दी चेतावनी जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं की जाती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles