spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में पानी संकट, 30 दिन से लो-प्रेशर:ऊपर तक नहीं पहुंच रहा; दूसरी और तीसरी मंजिलों पर भी सप्लाई ठप; टैंकरों पर निर्भर




चंडीगढ़ के सेक्टर-30 बी में पिछले करीब एक महीने से पेयजल संकट गहराया हुआ है। तीन मंजिला मकानों वाली इस कॉलोनी में पानी का दबाव लगातार कम बना हुआ है। इस कारण दूसरी और तीसरी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नगर निगम के टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले 30 दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सुबह और शाम के समय पानी का दबाव सबसे अधिक कम हो जाता है। टैंकर आने का इंतजार करना अब रोजमर्रा की मजबूरी इसी दौरान घरेलू कामकाज का सबसे ज्यादा दबाव रहता है, लेकिन कम प्रेशर के कारण छतों पर रखी पानी की टंकियां तक नहीं भर पा रही हैं। कई परिवारों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। टैंकर आने का इंतजार करना अब रोजमर्रा की मजबूरी बन गया है। लो-प्रेशर के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच रहा स्थानीय निवासी कमल ने बताया कि पिछले एक महीने से कॉलोनी में टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। लो-प्रेशर के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे लोगों को अपना काम छोड़कर बार-बार टैंकरों से पानी भरना पड़ता है। वहीं, निवासी जसप्रीत सिंह का कहना है कि पानी की समस्या ने पूरी दिनचर्या प्रभावित कर दी है। टैंकरों पर बढ़ती निर्भरता के कारण कई जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। पार्षद ने अधिकारियों को दी जानकारी स्थानीय पार्षद तरुणा मेहता ने बताया कि सेक्टर-30 बी में पानी के कम दबाव की समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द समस्या के कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान निकालें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles