रोहतक के HSIIDC में मिट्टी लेकर जाते हुए डम्फर।
रोहतक के HSIIDC से मिट्टी चोरी करने के मामले में मैनेजर की तरफ से थाना IMT में शिकायत दी गई है। मिट्टी चोरी करने के मामले में सीनियर मैनेजर पर भी मिलीभगत करने के आरोप लगाए गए है। इस मामले में पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच कर रही है।
.
गांव खेड़ी साध निवासी जोगेंद्र ने HSIIDC के मैनेजर संदीप राहर को सूचना दी कि कुछ लोग जेसीबी व डम्फर से मिट्टी उठा रहे है। सूचना के बाद जब HSIIDC मैनेजर संदीप राहर मौके पर पहुंचा तो पाया कि तीन डम्फर व एक जेसीबी मिट्टी उठा रहे थे। मिट्टी चोरी होने के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस को फोन करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

HSIIDC में मिट्टी लेकर जाता डम्फर।
HSIIDC के सीनियर मैनेजर पर लगाए आरोप HSIIDC के मैनेजर संदीप राहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मिट्टी चोरी करने के मामले में जब सूचना देने वाले जोगेंद्र से बात की तो जोगेंद्र ने इस मामले में HSIIDC के सीनियर मैनेजर राजीव डागर पर खनन माफिया के साथ मिलीभगत करने के आरोप लगाए।
HSIIDC के मैनेजर संदीप राहर ने अपनी शिकायत में बताया कि मिट्टी चोरी करने के दौरान HSIIDC सीनियर मैनेजर राजीव डागर मौके पर ही मौजूद थे और उनके कहने पर ही मिट्टी उठाई जा रही थी। इस मामले में संदीप राहर ने पुलिस से केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

HSIIDC में डम्फर में मिट्टी भरते हुए।
शिकायत के आधार पर पुलिस कर रही जांच थाना आईएमटी पुलिस ने बताया कि उन्हें HSIIDC में मिट्टी चोरी करने बारे में एक शिकायत मिली है। पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर जो गाड़ियों के नंबर दिए गए है, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में जल्द आरोपियों को पकड़ लेगी।







