spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में घर में घुसकर दातर से किया हमला:सस्ते रेट पर मिट्टी बेचने की रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पर किया हमला, 3 नामजद व 2 अज्ञात पर मामला दर्ज




तारागढ़ थाना क्षेत्र में मिट्टी के कारोबार को लेकर उपजे विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।
जिसके बाद थाना तारागढ़ पुलिस ने 3 लोगों को नामजद किया जबकि 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार निवासी भटोया, जीवन कुमार निवासी भटोया, राजेश कुमार निवासी शक्ति नगर, अंगूरा वाला बाग के तौर पर हुई है।
रास्ते में रोका था ट्रैक्टर-ट्रॉली का रास्ता
शिकायतकर्ता जोध सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी सप्लाई करने का काम करता है। बीती सुबह करीब 10 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लेकर भटोया से बेगोवाल की ओर जा रहा था। आरोप है कि भटोया मोड़ के पास राकेश कुमार और जीवन कुमार अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए और राकेश कुमार ने अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में टेढ़ा खड़ा कर उसका रास्ता रोक लिया। उनके साथ राजेश कुमार और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे।
सस्ते दाम पर मिट्टी बेचने की निकाली रंजिश
शिकायत के अनुसार, राकेश कुमार ने उस पर आरोप लगाया कि जोध सिंह सस्ते दाम पर मिट्टी बेचकर उनका काम प्रभावित कर रहा है। जोध सिंह ने कहा कि उसने उस समय किसी प्रकार का विवाद किए बिना वहां से निकल जाना ही उचित समझा। जोध सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 9:10 बजे वह अपने घर पर ड्राइवर अनुज सैनी के साथ खाना खा रहा था। तभी घर के बाहर गाली-गलौज की आवाजें सुनाई दीं। गेट खोलने पर राकेश कुमार, जीवन कुमार, राजेश कुमार और दो अज्ञात व्यक्ति हथियारों सहित खड़े मिले।
दातार और बेसबॉल से वार किया घायल
राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गाली गलौज का विरोध करने पर राकेश कुमार ने दातर से हमला किया, जिससे जोध सिंह की बाजू की कोहनी पर चोट लगी। जब वह गेट बंद करने लगा तो एक अज्ञात व्यक्ति ने धक्का देकर गेट खोल दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपी जबरन घर के अंदर घुस आए।
जीवन कुमार ने बेसबॉल के बल्ले से वार किया, जो उसकी पीठ पर लगा। जब पीड़ित बचकर भागने लगा तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और राकेश कुमार ने दोबारा हथियार से हमला किया। शोर सुनकर पीड़ित की पत्नी और ड्राइवर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए।
वहीं, थाना तारागढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles