spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर:हादसे में 2 युवकों की मौत, 2 घायल; घायलों को अग्रोहा रेफर किया




फतेहाबाद जिले में टोहाना के गांव मयोंद के पास रविवार को 2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, गांव शकरपुरा निवासी 17 वर्षीय जश्न और 16 वर्षीय हर्ष एक बाइक पर शकरपुरा से मयोंद की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर ढाणी लाम्बा निवासी 30 वर्षीय संजू और प्रेम कुमार मयोंद से ढाणी लाम्बा की तरफ आ रहे थे। हादसे में की मौत, 2 घायल गांव मयोंद के समीप दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में अपने बेटे जश्न की मौत की खबर सुनकर उसके पिता जरनैल की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दुर्घटना में ढाणी लाम्बा निवासी संजू और शकरपुरा निवासी जश्न ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शकरपुरा निवासी हर्ष और ढाणी लाम्बा निवासी प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा रेफर किया राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को टोहाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। चौकी प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और मृतकों व घायलों के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles