![]()
यमुनानगर में आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जगाधरी की अनाज मंडी में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उपायुक्त प्रीति के अनुसार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक जगाधरी की अनाज मंडी में जिला स्तरीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। व्यासपुर में कांग्रेस विधायक होंगी मुख्य अतिथि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी योग दिवस को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साढौरा में पूर्व विधायक बलवंत सिंह, सरस्वती नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, छछरौली में हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन गुरनाम सैनी मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही व्यासपुर में विधायक साढौरा रेणु बाला, प्रताप नगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल और रादौर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डीसी ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
Source link
यमुनानगर में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:अनाज मंडी जगाधरी में मुख्य कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा रहेंगी मुख्य अतिथि







