spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में महिला सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में मिला डोडा पोस्त, हेरोइन सप्लाई के मुख्य आरोपी भी पकड़े गए




सिरसा के डबवाली में पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अलग-अलग मामलों में की गई। सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में गांव रोहिड़ावाली क्षेत्र में अभियान चलाया। रोहिड़ावाली में एक महिला पर संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के पास से 2 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी महिला के खिलाफ थाना औढ़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हेरोइन सप्लाई नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपी को पकड़ा डबवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक पुराने मामले में भी सफलता प्राप्त की है। चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने हेरोइन सप्लाई नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपी नवप्रीत सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को गांव पन्नीवाला मोरिकां से अजय कुमार को 7.230 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की जांच में नवप्रीत सिंह की भूमिका मुख्य सप्लायर के तौर पर सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में किया पेश इसी क्रम में, चौकी देसूजोधा पुलिस ने भी हेरोइन तस्करी के एक अन्य मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य सप्लायर रमनदीप सिंह उर्फ बागला को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 12 मई 2026 को गांव देसूजोधा क्षेत्र में एक कार से प्रीतपाल सिंह को 3.30 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। इस मामले की गहन जांच के दौरान रमनदीप सिंह का नाम मुख्य तस्कर के रूप में सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles