spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

SIR में लापरवाही पर बीएलओ को नोटिस की चेतावनी:सिरसा में सर्वे रिपोर्ट और कार्यों का निरीक्षण शुरू; हर घर की सटीक जानकारी मांगी




सिरसा में SIR को लेकर प्रशासन ने बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसके तहत हर बीएलओ को एरिया वाइज रिपोर्ट देकर अवगत करवाना होता है। इसके लिए चुनाव तहसीलदार व कानूनगो की ड्यूटी लगाई गई है। बीएलओ द्वारा मतदाताओं को प्रपत्रों का वितरण, मतदाता सूची के सत्यापन तथा अन्य पुनरीक्षण कार्यों की जांच की जाती है। सूत्रों की मानें तो प्रशासन को शिकायतें मिल रही हैं कि वे असल में प्रत्येक घरों तक पहुंच नहीं रहे। जिसका निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन ने ये भी चेतावनी जारी की हुई कि अगर कोई बीएलओ प्रशिक्षण शिविर में नहीं आएगा या सही ढंग से सर्वे नहीं करेगा, उसे नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। इसके लिए अब प्रशासन ने ब्लॉक वाइज हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव कानूनगो रीना के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना है, ताकि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने बीएलओ और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें तथा सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करें। 21 तारीख तक आवेदन जमा करा सकेंगे एडीसी अर्पित संगल के अनुसार, जो व्यक्ति 14 जुलाई तक गणना फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे, वे 21 जुलाई से 20 अगस्त तक चलने वाले एवं आपत्ति अवधि के दौरान निर्धारित घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को प्रतिदिन अधिकतम 50 फॉर्म एकत्रित कर प्रारंभिक प्रकाशन से पूर्व बीएलओ को सौंपने की अनुमति दी है। बीएलओ को कुत्ते ने काटा था इससे बीएलओ की परेशानियां बढ़ गई है। इसका बीएलओ में रोष भी है, क्योंकि कई लोग जानकारी देने में सहयोग नहीं करते। यहां तक कि कुछ लोग घर का गेट तक नहीं खोलते। सिरसा में पहले ही एक बीएलओ की सर्वे के दौरान बाइक चोरी हो गई थी। वहीं एक बीएलओ को कुत्ते ने काट लिया था। जानें पार्टियों के कितने बीएलओ विभाग के अनुसार, सिरसा जिले में वर्तमान में 10 लाख 5 हजार 598 पंजीकृत मतदाता हैं। जिले में 996 बूथ लेवल अधिकारी कार्यरत हैं। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कुल 2,410 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं। इनमें भाजपा के 812, कांग्रेस के 990, जजपा के 213 तथा इनेलो के 395 बीएलए शामिल हैं। जिले में बीएलओ द्वारा 55.63 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। विभाग ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध कराकर मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने में योगदान दें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles