spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला पुलिस की नई पहल-अब घोड़े पर शहर में गश्त:पहाड़ियों और संकरी गलियों तक पहुंचेगी सुरक्षा, योग दिवस पर भीड़ को लेकर पुलिस अलर्ट




पंचकूला शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस ने नई पहल शुरू की है। अब पारंपरिक वाहन और पैदल गश्त के साथ-साथ घुड़सवार पुलिस भी सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में नजर आएगी। एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्रों, गांवों, सुनसान स्थानों और संकरी गलियों में निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से घुड़सवार गश्त शुरू की है। हाल ही में सेक्टर-21 पुलिस चौकी की टीम ने चौकी इंचार्ज दीदार सिंह के नेतृत्व में घोड़ों के माध्यम से विशेष गश्त अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराई गई तथा लोगों से सीधे संवाद कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी लिया गया।
जहां वाहन नहीं पहुंचता, वहां ये पहुंचेंगे एसीपी ने बताया कि पुलिस के पास घोड़ों का विशेष दस्ता उपलब्ध है, जिसका उपयोग उन इलाकों में किया जाएगा जहां सामान्य वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते। शुरुआती स्तर पर इस प्रयोग के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और प्रशिक्षित घुड़सवारों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ईंधन की बचत का भी आकलन किया जाएगा। योग दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम इसी बीच पंचकूला पुलिस 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर भी पूरी तरह तैयार है। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन में करीब 10 हजार लोगों के एक साथ योग करने की संभावना है। कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस और आईटीबीपी के जवानों के अलावा विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। विदेशी अतिथियों की सुविधा के लिए विशेष लायजन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगभग 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं पंचकूला पुलिस के करीब 500 जवान स्वयं योग कार्यक्रम में भाग लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे। बैग पर रोक, सिर्फ पानी की बोतल ले जा सकेंगे प्रतिभागी सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार का बैग ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिभागी केवल पानी की बोतल लेकर ही प्रवेश कर सकेंगे। पुलिस ने लोगों से समय पर पहुंचने और सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की है। पार्किंग के लिए अलग-अलग व्यवस्था पुलिस के अनुसार बसों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए सेक्टर-5 में निक बेकर के पीछे स्थित धरना स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अन्य वाहनों के लिए सेक्टर-4 स्थित सरकारी कार्यालयों के सामने पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। लोगों से निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। रिहर्सल में उमड़ी भीड़ योग दिवस की तैयारियों के तहत शुक्रवार को परेड ग्राउंड में रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles