spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में छत से गिरकर व्यवसायी की मौत:टॉयलेट से लौटते समय छज्जे की ग्रील टूटी, परिवार में शोक




हरियाणा के नारनौल में एक 52 वर्षीय व्यवसायी की छत से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मोहल्ला जमालपुर निवासी करीब 52 वर्षीय जय सिंह पूर्व में जय चिकन पैलेस के नाम से चिकन का कारोबार करते थे। इसके बाद वे होटल का कारोबार करने लगे। निजामपुर रोड पर उनकी दुकानें हैं। वहीं शांति अस्पताल के पास वे घर बनाकर रह रहे थे। छत पर टॉयलेट में गए थे गुरुवार शाम को वे छत पर बने टॉयलेट में टॉयलेट करने के लिए गए थे। जब वे टॉयलेट करके बाहर निकले तो छज्जे पर लग रही ग्रील पकड़ने पर वह टूट गई। इससे वे छत से नीचे आ गिरे। जिसके कारण वे बुरी तरह घायल हो गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया यह देखकर परिजन उसको तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने जयसिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक का आज नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजनीति से जुड़ा परिवार मृतक जय सिंह के भाई नरेश व अनिल राजनीति से जुड़े हुए हैं। नरेश कुमार दो बाद वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं शहर में सभी भाइयों की अच्छी पकड़ है। जय सिंह के एक बेटा व एक बेटी थे। जिनमें बेटे की करीब एक साल पहले ही मौत हो गई थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles