सिरसा पहुंचने पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और साथ में पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज शुक्रवार को सिरसा दौरे पर रहेंगे। यहां वे पहले जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस) की मीटिंग लेंगे और बाद में जन कल्याण शिविर में आमजन की समस्या सुनेंगे। यह मीटिंग पंचायत भवन परिसर में होगी और ग्रीवेंस में करीब
.
इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई है। मीटिंग में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे और आमजन की समस्या का समाधान करवाएंगे। इसके लिए सुबह 9 बजे का समय तय किया है। इससे पहले सीएम नायब सिंह बाबा भूमण शाह डेरे में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। वीरवार रात को ही सीएम सिरसा पहुंच गए थे।
दूसरी ओर, सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने सरकार एवं नगर परिषद पर विकास कार्यों को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। शहर में सड़क-गली, सीवरेज व पाइप लाइन और पार्कों की बदहाली को लेकर सवाल उठा चुके हैं। वहीं, पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा भी निर्माण कार्यों में टेंडर में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर सवाल उठा चुके हैं और सीएम को पत्राचार भी कर चुके हैं। पिछले कुछ समय से भाजपा नेता गोबिंद कांडा भी सीएम के कार्यक्रमों में नजर नहीं आते।

सीएम नायब सैनी मंच से भाजपा नेता व वर्करों को सम्मानित करते हुए

मीटिंग में मौजूद भाजपा नेता व वर्कर व चेयरमैन वीर शांति स्वरूप
भाजपा नेताओं संग ली बैठक
सीएम नायब सिंह ने सिरसा पहुंचने पर पहले भाजपा नेताओं व वर्करों के साथ मीटिंग ली और सीएम ने संबोधन किया। मंच पर उनके साथ पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, चेयरमैन रोहताश जांगड़ा व पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे। नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप नीचे सामने कुर्सी में बैठे नजर आए। भाजपा नेता गोबिंद कांडा नहीं नजर आए।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बाहर तैनात पुलिस
एसपी ने सीएम के रूट का लिया जायजा
सीएम एयर फोर्स स्टेशन सिरसा पर आएंगे। यहां से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। एसपी ने डेरा बाबा भूमणशाह संगर सरिस्ता तक मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट्स, वीवीआईपी एवं मीडिया गैलरी, चेकिंग प्वाइंट, हेलीपैड और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की। मुख्यमंत्री दौरे के दौरान सिरसा पुलिस के करीब 650 अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
मंत्री विज नहीं सुनेंगे समस्या सूत्रों की मानें तो सिरसा को लेकर सीएम के पास रिपोर्ट ठीक नहीं पहुंच रही थी और यहां विकास कार्य न होने से लोगों में भी रोष का माहौल बना हुआ है। ऐसे में सीएम ने खुद सिरसा की कमान संभाली है और पहली बार ग्रीवेंस मीटिंग लेने स्वयं आ रहे हैं।
वरना इससे पहले कैबिनेट मंत्री अनिल विज ग्रीवेंस मीटिंग की अध्यक्षता करने आते थे। 30 जनवरी को मंत्री विज ने ग्रीवेंस मीटिंग ली थी, जिसमें कुछ एजेंडों पर फैसला सुनाना रह गया था। अब वे नहीं आएंगे।

ट्रक से पकड़ी अफीम के आरोपियों के साथ डिंग थाना पुलिस और राजस्थान की टीम
सिरसा में चर्चित केस
सिरसा ट्रक से पकड़ी 4.5 करोड़ की अफीम खुर्द-बुर्द व गोलमाल मामले में संलिप्त मिले पुलिसकर्मी। जांच में 88 किलो दिखाई और मिली 100 किलो
सिरसा ब्लू बैरी होटल देह व्यापार मामला, जिसमें पीड़ित महिलाओं ने न्याय की मांग की है
सिरसा में डबवाली रोड स्थित ऑलवेज होटल से देह व्यपार में 6 युवक-युवतियां पकड़ी
रानियां संत नगर में नशे से मौत मामले में थाना प्रभारी गुरमिंदर सिंह सस्पेंड मामला







