![]()
फतेहाबाद जिले के टोहाना में वाहन ड्राइवर द्वारा टक्कर मारने से 28 वर्षीय मिर्च मंडी मुनीम की मौत हो गई। मुनीम की पहचान लखविंद्र सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। घटना बुधवार देर रात उस समय हुई, जब वह अपनी बाइक पर गांव अमानी जा रहे थे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। जानकारी के अनुसार, लखविंद्र रेलवे रोड स्थित मिर्च मंडी में अंशुल ट्रेडिंग कंपनी में मुनीम का काम करते थे। बुधवार देर रात मंडी की दुकान नंबर 10 से अपना काम खत्म करने के बाद वह बाइक से गांव अमानी लौट रहे थे। जब वह गांव गोविंदपुरा से थोड़ा आगे पहुंचे, तो पीछे से किसी वाहन के ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लखविंद्र सड़क पर जा गिरा। इससे लखविंदर के सिर में गंभीर चोटें आईं, उन्हें घायल अवस्था में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माता-पिता का इकलौता बेटा मृतक लखविंद्र उर्फ काला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, उनके परिवार में एक 5 साल का बेटा भी है। सदर पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
टोहाना में वाहन की टक्कर से मुनीम की मौत:कंपनी से घर लौटते वक्त हादसा; परिवार का इकलौता बेटा







