spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मैहर से लौट रही मिनी बस खंभे से टकराई:20 श्रद्धालु थे सवार, किसी को नहीं आई चोट




उमरिया में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मैहर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। यह घटना कलेक्टर कार्यालय के पीछे कटनी मार्ग पर हुई, जब बस शाहपुरा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शी मोहसिन खान ने बताया कि वाहन अचानक लहराने लगा और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सीधे खंभे से जा टकराई। टक्कर तेज होने के बावजूद बस में सवार लगभग 20 ग्रामीण श्रद्धालु सुरक्षित रहे। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उमरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक तौर पर चालक का नियंत्रण बिगड़ने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस तकनीकी कारणों और चालक की स्थिति दोनों पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles