spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

23 दिन बाद पकड़ा गया फरार घायल बदमाश:करनाल सीआइए-1 ने अंबाला से किया गिरफ्तार, आज करेंगे कोर्ट में पेश




करनाल में सरकारी अस्पताल की तीसरी मंजिल से पुलिस कस्टडी से फरार हुए बदमाश को पुलिस ने 23 दिन बाद पकड़ लिया है। आरोपी को मंगलवार रात अंबाला से गिरफ्तार किया गया है। आज इस बदमाश को करनाल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद इसे रिमांड पर लिया जा सकता है ताकि उससे गहनता से पूछताछ की जा सके और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके। घटना के बाद पुलिस ने बदमाश की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। 2 मई को तरावड़ी के चौधरी पैट्रोल पंप पर लूट की नियत से फायरिंग करने वाले पंजाब के खरड निवासी आरोपी गुरजीत को पुलिस ने 23 दिन की मेहनत के बाद 25 मई को पकड़ लिया था। यह बदमाश हरियाणा के 4 जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत व पलवल में हुई पेट्रोल पंप लूट की 5 वारदातों में वांटेड था। एनकाउंटर के दौरान बदमाश के कूल्हे में गोली लगी थी। जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन 28-29 मई की रात को आरोपी अस्पताल से फरार हो गया था। उस वक्त अस्पताल के कैदी वार्ड में 4 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई थी। आरोपी को इलाज के बाद रिमांड पर लेना था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देने के लिए बेडशीट ओढ़ कर निकल गया था। बदमाश के भागने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने सिविल अस्पताल की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। जानिये…कैसे ढाई मिनट में गायब हो गया था बदमाश दो दिन से ऐसे दिखा रहा था, जैसे बहुत दर्द में है जिस कैदी वार्ड में बदमाश के भर्ती कराया गया था, वो सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल पर है। दो दिन से बदमाश दर्द से कराह रहा था, लेकिन दिखाता था कि वो बहुत पीड़ा में है और एक कदम भी नहीं चल पा रहा। हालांकि डॉक्टरों ने उसे एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी की थी। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि रात 12 बजे के बाद तूफान की वजह से बिजली ट्रिप कर गई। करीब दो-ढाई मिनट के बाद जब बिजली आई तो, बदमाश बेड से गायब था। सीसीटीवी में पुलिस कर्मी उसकी तलाश में इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश बेड शीट लपेट कर चलता हुआ दिख रहा है। वह बिल्कुल ठीक चल रहा है और लंगड़ा भी नहीं रहा। जबकि दिन में वह खड़ा तक नहीं हो पाने की एक्टिंग कर रहा था। सीसीटीवी में दिखा कि उसे ऊपर टी शर्ट पहनी है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि लाइट आने के बाद पुलिस वाले अंदर वार्ड में झांककर देख रहे हैं और फिर इधर-उधर दौड़ रहे हैं। कुछ देर पुलिस कर्मियों ने अपने स्तर पर ढूंढा। उसके बाद पुलिस अफसरों व अस्पताल को सूचित किया। पुलिस ने बदमाश को हथकड़ी पहना रखी थी और हथकड़ी बेड के साथ ही बांध रखी थी। बदमाश के भागने के बाद हथकड़ी बेड पर ही मिली थी। जानिए…कैसे पेट्रोल पंप से कैश लूटने की कोशिश की तेज डलवाने के बहाने आया, पंप लूटने की कोशिश 2 मई शनिवार की तड़के करीब 4:25 बजे एक अज्ञात युवक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तरावड़ी स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने वहां मौजूद सेल्समैन से 100 रुपए का पेट्रोल डलवाया और पैसे भी दे दिए। गांव पड़वाला निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जैसे ही वह ऑफिस की तरफ गया, आरोपी उसके पीछे आ गया। बदमाश ने जेब से पिस्टल निकाल तान दी और सारा कैश उसके हवाले करने को कहा। सेल्समैन ने मुकाबला किया तो भागा बदमाश सुरेश कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की पिस्टल पर हाथ मार दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव तखाना निवासी नरेश कुमार भी मौके पर पहुंच गया। दोनों ने मिलकर आरोपी का विरोध किया, जिससे वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान आरोपी ने फायर कर दिया, लेकिन गोली हवा में निकल गई। घटना के समय पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में बदमाश भाग निकला। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात सुरेश कुमार के अनुसार पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वारदात के बाद आरोपी तुरंत अपनी बाइक पर सवार होकर तरावड़ी टी-प्वाइंट की तरफ फरार हो गया।आरोपी की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। 23 दिन बाद कैसे पकड़ा था बदमाश 23 दिन पुलिस उसे ढूंढती रही:
2 मई को तरावड़ी पेट्रोल पंप पर हुई वारदात के बाद पुलिस बदमाश की तलाश में थी। क्योंकि जिस बाइक पर वारदात की थी, उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी, इसलिए पुलिस के लिए यह चुनौती जैसा ही था। हालांकि मुखबरों की मदद ली जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां से गोली का खोल बरामद किया गया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।
आवर्धन नहर के पास मुट्ठभेड़ हुई:
पुलिस ने सबूतों के आधार पर लगातार आरोपी की तलाश की। इसी बीच 24-25 मई की रात गुप्त सूचना मिली की बदमाश मेरठ रोड पर स्थित आवर्धन नहर के पास घूम रहा है। उसके बाद पुलिस टीम ने तैयारी के साथ धावा बोला। इसी दौरान मुठभेड़ के दौरान गुरजीत को काबू कर लिया गया।
टांग में लगी थी गोली:
सीआईए-1 की टीम के साथ हुई मुट्ठभेड़ के दौरान गुरजीत को कुल्हे के पास टांग में गोली मारी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले भी 5-6 मामले दर्ज हैं। वह किसी नई वारदात की फिराक में था। मौके से एक पिस्टल और बिना नंबर की बाइक भी बरामद की गई। उसके बाद ईलाज के लिए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज करेंगे कोर्ट में पेश
सीआईए-1 के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि बदमाश को अंबाला से गिरफ्तार किया गया है। आज इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles