spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में स्टेडियम के पास मिला युवक का शव:शरीर पर चोट के निशान; एक हाथ पर राजू, दूसरे पर PR लिखा




फरीदाबाद जिले के धौज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सुभाष नगर खेड़ी गुजरान गांव के पास स्थित स्टेडियम के बाहर एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं और उसके सिर के पास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने एक युवक को जमीन पर पड़ा देखा। युवक के सिर के पास खून फैला हुआ था और वह किसी भी तरह की हरकत नहीं कर रहा था। इसके बाद लोगों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ईआरवी टीम और धौज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया। हाथ और सिर में चोट के निशान धौज थाना प्रभारी दर्पण कुमार ने बताया कि मृतक युवक के सिर और बाएं हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर खून फैला होने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी जांच की जाएगी। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। युवक के हाथ पर “राजू” नाम गुदा पुलिस के अनुसार मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक के एक हाथ पर “राजू” नाम गुदा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ पर “PR” का निशान बना हुआ है। पहचान के लिए आसपास के लोगों और गांव के निवासियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles