spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में कल से मेगा डीप क्लीनिंग अभियान:मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-15 में किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश




शहर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ नगर निगम सोमवार 16 जून से वार्ड-वाइज मेगा डीप क्लीनिंग अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान शुरू होने से एक दिन पहले मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सेक्टर-15 के रिहायशी क्षेत्रों और बाजारों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर इसके स्पष्ट और स्थायी परिणाम दिखाई दें। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं में भी व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों के साथ किया ग्राउंड रिव्यू दौरे के दौरान मेयर के साथ जॉइंट कमिश्नर बलबीर राज सिंह, दोनों सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, संबंधित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, हेल्थ सुपरवाइजर और नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने सेक्टर-15 के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर सफाई, ड्रेनेज और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। मेयर ने अधिकारियों को पर्याप्त मैनपावर, मशीनरी और संसाधनों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि अभियान प्रभावी तरीके से संचालित किया जा सके। इन कामों पर रहेगा विशेष फोकस नगर निगम के मेगा डीप क्लीनिंग अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में कई तरह के कार्य एक साथ किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से रिहायशी और बाजार क्षेत्रों की गहन सफाई, रोड गलियों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई, फुटपाथों और सर्विस लेनों की मरम्मत, पार्कों और हरित क्षेत्रों का रखरखाव, पेड़ों की छंटाई (प्रूनिंग), रेलिंग और अन्य सार्वजनिक ढांचों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और बिजली के खंभों का रखरखाव शामिल हैं। मानसून को देखते हुए विशेष तैयारी मेयर ने कहा कि मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए रोड गलियों और नालियों की सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। इसके अलावा क्षतिग्रस्त फुटपाथों और सार्वजनिक सुविधाओं की मरम्मत भी अभियान के दौरान की जाएगी। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि शहरवासियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वय से यह अभियान चलाया जाएगा और प्रत्येक वार्ड में निर्धारित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles