spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में आंधी-बारिश से गिरा मोबाइल टावर:इमारतों को नुकसान, शहर में जलभराव; बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति बाधित




हांसी जिले में सोमवार दोपहर तेज बारिश और आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। कुछ ही देर की बारिश से शहर के कई प्रमुख मार्ग और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। तेज हवाओं के कारण एक विशाल मोबाइल टावर अपने फाउंडेशन सहित गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, कचहरी चौक, नागरिक अस्पताल रोड, जींद चौक और त्रिकोना पार्क सहित कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। विभिन्न कॉलोनियों की सड़कों पर भी घुटनों तक पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई। कई स्थानों पर वाहन पानी में फंस गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। आधी के कारण गिरा 30 मीटर ऊंचा मोबाइल टावर सबसे अधिक नुकसान बड़सी गेट के सामने स्थित एक व्यावसायिक परिसर में हुआ। यहां चौथी मंजिल पर लगा करीब 30 मीटर ऊंचा मोबाइल टावर तेज तूफान के कारण अपने फाउंडेशन सहित गिर गया। बताया गया है कि इस टावर पर चार टेलीकॉम कंपनियों के उपकरण लगे थे। टावर गिरने से आसपास की दुकानों और मकानों को भी क्षति पहुंची है। कई भवनों में दरारें आ गईं और कुछ कमरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रभावित दुकानदारों और मकान मालिकों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है। टावर गिरने से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे लोगों को संचार संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्याम बाबा मंदिर के सामने गिरा पेड़ इसके अलावा, श्याम बाबा मंदिर के सामने स्थित वर्षों पुराने पीपल के पेड़ की एक बड़ी शाखा तेज हवाओं के कारण टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में मंदिर में धार्मिक आयोजन के लिए लगाया गया सजावटी टावर भी आ गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित जींद चौक से क्रांति चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर कई बिजली के खंभे भी गिर गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही। बिजली निगम के कर्मचारी देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में लगे रहे। वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों से भी पेड़ गिरने, दीवारें क्षतिग्रस्त होने और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं मिल रही हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles