spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में तेज आंधी और बारिश:भीषण गर्मी से राहत; कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित, फसलों को लाभ




सिरसा जिले के डबवाली में सोमवार को तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। क्षेत्र के लोहगढ़, कालुवाना, बिज्जुवाली, रिसालिया खेड़ा, मौजगढ़ और डबवाली सहित कई गांवों में सुबह करीब 10:30 बजे बारिश शुरू हुई। इस बारिश से क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तपिश भरा मौसम बना हुआ था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे। आंधी और बारिश ने पूरे इलाके का मौसम सुहाना बना दिया, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद बाजारों, गलियों और मोहल्लों में लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते दिखाई दिए। बच्चों और युवाओं ने भी मौसम में आए इस बदलाव का भरपूर लुत्फ उठाया। फसलों के लिए लाभदायक होगी बारिश कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश खरीफ सीजन की फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। विशेषकर कपास, बाजरा और अन्य मौसमी फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से सिंचाई के पानी का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। केवल इंसानों को ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के कारण पशुधन भी परेशान था, लेकिन मौसम में आए बदलाव से उन्हें भी सुकून मिला। आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित रही हालांकि, तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। क्षेत्र के कई गांवों और डबवाली शहर के कुछ हिस्सों में पिछले कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभावित लोगों ने बिजली विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी घंटों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles