![]()
लुधियाना में पीजी में गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान युवक की चीखें सुनकर पीजी के बाहर खड़े उसके दोस्त अंदर पहुंचे। उन्हें वह पहली मंजिल की सीढ़ियों के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। दोस्तों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। बॉयफ्रेंड की कमर के पास चाकू लगा है। थाना साहनेवाल पुलिस ने रविवार देर रात युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ रही है। 3 महीने पहले दोनों में दोस्ती हुई थी। 12 जून की रात मिलने गया था बॉयफ्रेंड
थाना साहनेवाल पुलिस को दी शिकायत में गांव हीरां के रहने वाले 30 वर्षीय लवप्रीत सिंह ने बताया कि 12 जून की रात करीब 11:30 बजे उसका दोस्त मनप्रीत सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पीजी में गया था। उस समय वह और उनका साथी सुखवीर सिंह पीजी के बाहर खड़े थे। चीखें सुनकर पहुंचे दोस्त
लवप्रीत के अनुसार कुछ देर बाद उन्हें अंदर से मनप्रीत की चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वे पीजी के अंदर पहुंचे तो पहली मंजिल पर सीढ़ियों के पास मनप्रीत सिंह लहूलुहान हालत में गिरा पड़ा था। वहीं उसके पास मनप्रीत की गर्लफ्रेंड खुशी भी मौजूद थी। जान से मारने की नीयत से हमला किया
उसने बताया कि खुशी ने मनप्रीत सिंह पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया है। इसके बाद घायल मनप्रीत को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। खुशी हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली है। भाई बोला- लड़की लगातार अपने बयान बदल रही
उधर, मनप्रीत के भाई गोपी ने कहा कि अभी तक मनप्रीत बातचीत करने की हालत में नहीं है। वह युवती से कैसे मिला और कब से जानता है यह उन्हें भी नहीं पता। उन दोनों की किस बात को लेकर लड़ाई हुई है यह अभी पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि मनप्रीत के होश में आने के बाद पता चलेगा कि कमरे में दोनों में किस बात को लेकर बहस हुई है। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार किया हुआ है। वह लगातार अपने बयान बदल रही है। मनप्रीत सिंह गांव हीरां में अपना सैलून चलाता है। वह करीब 5 महीने पहले मलेशिया से वापस लौटा था। पुलिस ने गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया
शिकायत मिलने के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने खुशी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
Source link
लुधियाना में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को मारा चाकू:PG में मिलने गया था, चीखें सुनकर दौड़े दोस्त; हरियाणा की रहने वाली है युवती







