spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सुजानपुर में दुकान में घुसा चोर CCTV में दिखा:दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के हवाले किया




पठानकोट जिले के सुजानपुर में चोरी का एक प्रयास विफल हो गया। यहां दुकानदारों ने एक युवक को दुकान में चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह घटना शनिवार देर रात हुई। जहां कश्मीरी मोहल्ला की एक दुकान में चोर चोरी करने की नीयत से घुसा। इसी दौरान, घर में बैठे दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी चैक किया तो उसमें उसे अज्ञात व्यक्ति के दुकान में घुसने का पता चला। जिसके बाद दुकानदार ने चोर को रंगे हाथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। कश्मीरी मोहल्ला स्थित श्री हरी पैलेस के पास के दुकानदार बालकृष्ण ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 11:45 बजे एक युवक उनकी दुकान में चोरी करने की नीयत से घुसा। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों से उन्हें संदिग्ध गतिविधि का पता चला। इसके बाद बालकृष्ण तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को मौके पर बुलाया बालकृष्ण ने बताया कि उसने तत्काल 112 पुलिस हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे जांच में महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है। सुजानपुर पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles