spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड:पिता बोले- CBI ने 2 महीने आगे टाली डेट, 14 अगस्त को सौंपेंगी स्टेटस रिपोर्ट, 29 को करेंगे अनशन




हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड में कोर्ट ने CBI से केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन सीबीआई ने इसके लिए 2 महीने आगे का टाइम मांगा गया है। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट सबमिट करने के लिए 9 जून तक का समय दिया था। परिवार ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पता करने के लिए याचिका लगाई थी। वहीं जब कोर्ट से पता किया गया तो जानकारी मिली कि सीबीआई ने स्टेटस रिपोर्ट के लिए आगे की तिथि मांगी है। अब पंचकूला के सीबीआई कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया गया है। इस अवधिक के दौरान सीबीआई को स्टेटस रिपोर्ट सौंपनी होगी। स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के बाद होगा खुलासा
संजय ने कहा कि सीबीआई द्वारा स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। हालांकि मामला काफी हाई लेवल का हो गया है। जिसमें इतना जल्दी खुलासा होना मुश्किल होता जा रहा है। सीबीआई ही अभी तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि महापंचायत करके फैसला लिया गया है कि 29 जून को भिवानी डीसी ऑफिस के बाहर अनशन किया जाएगा। उसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। लोगों से भी अनशन में शामिल होने के लिए संपर्क किया जा रहा है। अगर सीबीआई 29 जून तक खुलासा नहीं करती है तो वे अनशन पर बैठेंगे। पहले भी सीबीआई व सरकार को खुलासा करने के लिए कई बार समय व अल्टीमेटम दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। 21 दिन का दिया था अल्टीमेटम
संजय ने कहा कि 7 जून को गांव में महापंचायत करके सरकार व सीबीआई को 21 दिन का समय दिया गया है। कमेटी द्वारा फैसला लिया गया है कि अगर 29 जून तक कोई खुलासा नहीं होता है तो भिवानी डीसी ऑफिस के बाहर अनशन किया जाएगा। संजय ने कहा कि वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए अंत तक लड़ाई लड़ेंगे। पीछे हटने वाले नहीं है। खुलासा करे सीबीआई
वहीं मनीषा के पिता संजय ने कहा था कि उनकी करीब 15-20 दिन पहले सीबीआई के अधिकारियों से बात हुई थी। जिन्होंने 15 दिन का समय मांगा था, लेकिन वह समय अवधि भी खत्म हो चुकी है।
इधर, रविवार को ढाणी लक्ष्मण गांव में हुई महापंचायत में संजय ने कहा, “मैं अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए DC कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठूंगा। मैं आम लोगों से अपील करता हूं कि इस न्याय की लड़ाई में मेरी मदद करें।” परिवार का कहना है कि अभी तक CBI ने इस केस में खुलासा नहीं किया है। 11 अगस्त को लापता हुई, 13 को लाश मिली
मनीषा के पिता संजय ने बताया था कि उनकी बेटी 11 अगस्त 2025 को प्ले स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। इसके बाद वह नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। दो दिन बाद, 13 अगस्त को उसका शव गांव सिंघानी के खेतों में मिला था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। मनीषा को न्याय दिलाने के लिए लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। हालांकि, 18 अगस्त को पुलिस ने मामले को आत्महत्या करार दिया। इसके बाद लोगों का विरोध और तेज हो गया। बढ़ते आंदोलन को देखते हुए मनीषा का तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम कराया गया और मामले की जांच CBI को सौंप दी गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles