spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में 2 युवकों की गोली मारकर हत्या:अस्पताल जाते समय बदमाशों ने घेरा, अंधाधुंध फायरिंग की; एक दिन पहले मारपीट हुई थी




पंजाब के जालंधर में शुक्रवार रात अस्पताल जा रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, दूसरे को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। आज (शनिवार) दोपहर उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, वारदात के पीछे 11 जून को हुई कहासुनी कारण रही। उस दिन 2 गुटों में मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जब अगले दिन वह पट्टी कराने अस्पताल जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष ने घेरकर गोलियों से भून दिया। मौके पर पहुंचे भार्गव कैंप के SHO ने बताया कि 5 से 7 हमलावरों ने अटैक किया। कुछ हमलावरों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमले के बाद के PHOTOS… अब जानिए क्या है पूरा मामला… घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाने के एसएचओ राजइंदर सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। उनका कहना था कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles