spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उचाना के दो गांवों में चार दिन नहीं मिला पानी:जलघर के टैंक खाली, सबमर्सिबल मोटर भी खराब, नहर कई दिनों से बंद




जींद जिले के उचाना के घसो खुर्द और घसो कलां गांवों में पिछले चार दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। जलघर के पानी के टैंक लगभग खाली पड़े हैं और सबमर्सिबल मोटर भी कई दिनों से खराब है। गर्मी के बीच पानी की किल्लत से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद ग्रामीण जलघर में इकट्ठा हुए और अपनी समस्या बताई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों गांवों की पेयजल व्यवस्था सिरसा ब्रांच नहर से आने वाले पानी पर निर्भर करती है। नहर कई दिनों से बंद है, जिस कारण जलघर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर बंद होने से पहले जलघर के टैंकों को पर्याप्त मात्रा में भर लिया जाना चाहिए था, ताकि पानी की आपूर्ति बाधित न हो। गांव के संदीप नंबरदार, बलजीत, अनूप शर्मा, महाबीर, सुखपाल और वेद शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है। विभाग को इस स्थिति के लिए पहले से तैयारी करनी चाहिए थी। ग्रामीण बोले- खराब पड़ी मोटर की नहीं कराई मरम्मत उन्होंने यह भी बताया कि सबमर्सिबल की मोटर काफी समय से खराब पड़ी है और उसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। पेयजल संकट के कारण कई ग्रामीण खेतों और अन्य स्थानों से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से कठिनाई हो रही है। इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई विनय ने जानकारी दी कि घसो खुर्द और घसो कलां में शनिवार दोपहर बाद पानी की सप्लाई दी गई है। उन्होंने बताया कि रजबाहा में एक-दो दिन के भीतर पानी आने की संभावना है। रजबाहा में पानी आते ही जलघर के टैंकों को भर दिया जाएगा। जेई विनय ने आश्वस्त किया कि वर्तमान में टैंक में कुछ दिनों की सप्लाई के लिए पानी उपलब्ध है और विभाग ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles