spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

होटल में पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां:मैनेजर सहित 6 पकड़े; सिरसा पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर मारा छापा


सिरसा के ऑल वेज होटल में छापेमारी के बाद युवतियों को बाहर लेकर आती पुलिस।

सिरसा के एक होटल में पुलिस ने शनिवार को अचानक रेड मारी। इस दौरान कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने सभी को काबू कर लिया और उनसे पूछताछ में देह व्यापार से जुड़ा मामला सामने आया। पुलिस ने होटल मैनेजर सहित 6 को पकड़ा है।

.

होटल से रजिस्ट्रर भी मिला है, जिसमें एंट्री करने वाले उक्त लोग भी शक के घेरे में आ गए हैं। पुलिस उनको भी जांच में शामिल कर सकती है। जिसको लेकर पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज का पता लगाएगी।

पुलिस जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन द्वारा पंजाब से युवतियों को बुलाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। करीब एक घंटे तक होटल में ये कार्रवाई चली। सभी की उम्र करीब 24 से 26 साल के बीच है। इसके बाद महिला पुलिस ने युवक और युवतियों को होटल से बाहर लेकर आई और गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।

युवतियों को होटल से बाहर लेकर आते हुए महिला पुलिस। अपना मुंह छिपाए हुए युवतियां

युवतियों को होटल से बाहर लेकर आते हुए महिला पुलिस। अपना मुंह छिपाए हुए युवतियां

पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर रेड मारी

पुलिस के अनुसार, एबीवीटी टीम को सूचना मिली थी कि 4 मंजिला भवन के ऊपरी मंजिल बने इस होटल में देह व्यापार का धंधा होता है। पुलिस प्लान के तहत फर्जी ग्राहक भेजा, जिसे एक हजार रुपए देने पर लड़की दिखाई।

तभी डीएसपी राज सिंह के नेतृत्व में एबीवीटी स्टाफ सिरसा की टीम ने डबवाली रोड स्थित इस ऑलवेज वेलकम होटल में छापेमारी की और होटल से तीन युवती और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। पकड़े गए सभी युवक-युवतियां पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

युवकों को पुलिस होटल से बाहर लेकर आते हुए

युवकों को पुलिस होटल से बाहर लेकर आते हुए

डीएसपी बोले-लंबे समय से चल रहा था अवैध धंधा

डीएसपी राज सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल पर दबिश दी। इस दौरान होटल के कमरों से तीन युवती और तीन युवकों को संदिग्ध एवं आपत्तिजनक परिस्थितियों में पकड़ा गया।

होटल मैनेजर भुच्चो मंडी (पंजाब) से मसीतांवाली निवासी मुकुल को गिरफ्तार किया है। मामले में पंजाब से बठिंडा के आबा बस्ती निवासी दीपक तथा सिरसा के बेगू रोड स्थित शांति नगर एवं हाल निवासी खरड़ जिला मोहाली से कृष्ण को हिरासत में लिया है।

डीएसपी राज सिंह।

डीएसपी राज सिंह।

पुलिस रजिस्टर में दर्ज नामों की जांच कर रही

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से एक रजिस्टर भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में रजिस्टर में करीब 25 से 30 ऐसे लोगों के नाम दर्ज मिले हैं, जिनके संबंध इस धंधे से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इन नामों की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका खंगाली जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस ने अनैतिक व्यापार का केस दर्ज किया

थाना सिविल लाइन सिरसा में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा, शहर में होटलों की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले में जांच जारी है और जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वह होटल, जिसमें पुलिस ने छापेमारी की

वह होटल, जिसमें पुलिस ने छापेमारी की



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles