spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या:पिता की भी हुई थी गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस; मछली पालन विवाद में वारदात की आशंका




बेगूसराय के बखरी इलाके में रविवार देर रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना परिहारा थाना क्षेत्र स्थित मोईन नदी बांध पर हुई है। मृतक की पहचान परिहारा गांव के रहने वाले राजेंद्र सहनी के बेटे बिरजू कुमार सहनी के रूप में हुई है। मृतक की बहन रानी ने बताया कि शाम में करीब 6:30 बजे बिरजू ने खाना खाया। उसने कहा कि 10 मिनट में बांध की ओर से टहल कर आता हूं। रानी ने बताया कि करीब 30 मिनट बाद भी जब बिरजू नहीं लौटा तो उसे कॉल किया, उसने कहा कि 5 मिनट में आता हूं। रानी ने बताया कि बिरजू से बातचीत के 5 मिनट बाद ही एक लड़का आया और बताया कि 7-8 लोग बिरजू को उठा कर ले गए हैं। सूचना के बाद हम लोग माली टोला के नजदीक बांध पर पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़ जुटी है। लोगों से बिरजू के बारे में पूछा तो किसी ने कुछ नहीं बताया। खून से लथपथ मिला बिरजू का शव रानी ने बताया कि मैं अपने परिजन के साथ बिरजू को ढूंढ रही थी, इतने देर में जमीन पर खून के धब्बे मिले। इसी दौरान पुलिस को फोन किया। पुलिस आई और फिर सब मिलकर खोजने आगे गए, कुछ पता नहीं चला। मैं घर चली आई। उन्होंने कहा कि घर लौटने के कुछ देर बाद बिरजू की लाश मिली। मेरे पिता की भी हत्या कर दी गई थी। जिसमें एक आरोपी अभी भी फरार है और एक जेल में है। बिरजू के साथ मेरा बेटा भी घूमने गया था, उसके साथ भी मारपीट की गई है। डीएसपी बोले- मारपीट की गई, फिर मारी गई गोली घटना की जानकारी मिलने के बाद बखरी डीएसपी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि देर शाम में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोग बिरजू को मोइन के नीचे ले गए थे। जहां मारपीट के दौरान गोली चली, बिरजू के शरीर पर गोली लगने का निशान मिला है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। जहां बिरजू की हत्या हुई, वहीं पिता की भी अपराधियों ने की थी हत्या बताया जा रहा है कि मृतक बिरजू कुमार सहनी के पिता राजेंद्र सहनी की भी कई साल पहले इसी जगह पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक ही स्थान पर हत्या होने से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है‌। चर्चा है कि मछली पालन के विवाद में ही बाप-बेटे की हत्या हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles