spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में आगजनी के लिए अतिक्रमण जिम्मेदार:डिप्टी स्पीकर बोले-हादसों से लोगों को सबक लेना चाहिए, फायर ब्रिगेड पर राजनीति कर रहे लोग




रोहतक में मॉडल टाउन में हुई आग लगने की घटना का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण कुमार मिड्ढा ने कहा कि आगजनी के लिए अतिक्रमण भी कहीं ना कहीं जिम्मेदार है। सड़क पर फड़ी व रेहड़ी लगाने वालों के कारण जाम की स्थिति बनी, जिसके कारण फायर टीम देरी से पहुंची। इसके लिए लोग भी जिम्मेदार है। डिप्टी स्पीकर कृष्ण कुमार मिड्ढा ने कहा कि नगर निगम की तरफ से एक लाइन खींची होती है, रेहड़ी व फड़ी वालों को उस लाइन के अंदर रहना चाहिए। वैसे तो रास्ता बहुत चौड़ा है, लेकिन आम दिनों में यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इन हादसों से लोगों को सबक लेना चाहिए। हर दुकानदार को फायर सिस्टम लगाना चाहिए। जींद में दुकानों पर फायर सिस्टम लगाने के निर्देश डिप्टी स्पीकर कृष्ण कुमार मिड्ढा ने कहा कि इस हादसे से मुझे सबक मिला है और मैं जींद में सभी दुकानदारों से कहूंगा कि अपनी दुकानों में फायर सिस्टम लगाएं। क्योंकि कुछ जिम्मेदारी तो नागरिकों की भी है। हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। फायर ब्रिगेड को लेकर राजनीति कर रहे लोग डिप्टी स्पीकर कृष्ण कुमार मिड्ढा ने कहा कि फायर ब्रिगेड को लेकर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। अगर यह आग फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो जाता। हर व्यक्ति को जब यह लगेगा कि नुकसान मेरा हो रहा है तो वह जी जान से बचाने का प्रयास करेगा। जो लोग इस पर भी राजनीति कर रहे है, वह निंदनीय है और ऐसा नहीं करना चाहिए। डेकोरेशन काफी ज्वलनशील चीज डिप्टी स्पीकर कृष्ण कुमार मिड्ढा ने कहा कि यह हादसा बड़ा दर्दनाक व दिल को दहलाने वाला था। सबसे बड़ा नुकसान तीन साथियों का हुआ है, जो कोशिश करके भी बाहर नहीं निकल पाए। डेकोरेशन भी काफी जवलनशील है, जिसके कारण आग भड़की। तीनों मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए अपनी तरफ से देने की घोषणा भी की है और सीएम को पूरी बात बताई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles