spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में आढ़तियों की हड़ताल बेअसर, 304 गेट पास काटे:32 हजार क्विंटल गेहूं मंडी पहुंचा; किसान बोले-नए नियमों से खरीद में परेशानी नहीं




जींद जिले के उचाना की अतिरिक्त अनाज मंडी में गेहूं खरीद के नए नियमों के विरोध में आढ़तियों द्वारा की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल का पहले दिन कम असर देखने को मिला। अब तक 304 गेट पास काटे जा चुके थे और 32 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं मंडी पहुंच चुकी थी। गेहूं लेकर मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि नए नियमों के तहत खरीद प्रक्रिया में उन्हें शुरुआत में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। दुर्जनपुर के किसान जिले सिंह ने कहा कि उनकी गेहूं की ट्राली मंडी पहुंचते ही कुछ ही मिनटों में गेट पास कटने सहित नए नियमों की पूरी प्रक्रिया संपन्न हो गई। उन्होंने वाहन के आगे नंबर लगाने के नियम से भी कोई दिक्कत नहीं बताई। एक अन्य किसान रतना ने भी पुष्टि की कि गेट पास कटने, बायोमेट्रिक और अन्य प्रक्रियाओं में उन्हें कोई समस्या नहीं हुई। किसानों ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि सीजन में आगे इन नियमों से कोई परेशानी होगी या नहीं, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई दिक्कत नहीं आ रही है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी दूसरी ओर, किसान संगठनों ने गेहूं खरीद के नियमों को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नियमों में बदलाव नहीं किया गया, तो वे गेट पास नहीं कटने देंगे। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने खरीद के लिए किए गए इंतजामों का लगातार जायजा लिया। इनेलो हलकाध्यक्ष बिल्लू पेगां भी अपनी टीम के साथ मंडी का दौरा करने पहुंचे। किसान बंसी कुचराना, सुखबीर करसिंधु ने कहा कि नए नियमों से परेशानी किसानों की बढ़ी है। फसल के सीजन में ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ेगी तो परेशानी बढ़ेगी क्योंकि प्रक्रिया में समय ज्यादा लगेगा। जो अनपढ़ किसान है उसको कागजात का पता ही नहीं है। परिवार में अगर अकेला किसान हो तो वो क्या करेगा। किसान अपनी फसल को उतार कर खेत जल्दी से जल्दी जाना चाहता है। जो नियम है उससे किसानों को परेशानी होगी। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही मंडी सुपरवाइजर राजबीर ने कहा कि किसान गेहूं लेकर आ रहे है। कुछ ही देर में सभी प्रक्रिया पूरी हो रही है। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। चार प्वाइंट अतिरिक्त मंडी में बनाए गए है तो तीन पुरानी मंडी में है। किसान अपनी फसल को जल्दी से जल्दी बेचना चाहता है ओर किसान की फसल आते ही मंडी में सारी प्रक्रिया पूरी करके उतर रही है। किसानों को परेशान करने वाले है नए नियम मंडी का दौरा करने पहुंचे हलकाध्यक्ष बिल्लू पेगां ने कहा कि इनेलो द्वारा हर मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र खोले गए है। इनेलो किसानों के साथ है। इनेलो के दबाव के चलते ही जो सरकार ने 8 से 6 बजे तक गेट पास का नियम बनाया था उसमें बदलाव कर दिन-रात का किया। जो नियम बनाए गए है वो किसानों को परेशान करने वाले है। सारी प्रक्रिया कुछ ही देर में हो रही पूरी मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि जो नए नियम बनाए है उससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सारी प्रक्रिया कुछ ही देर में पूरी हो रही है। सीएम नायब सिंह सैनी, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के प्रयासों से निरंतर किसान हित के लिए कार्य हो रहे है। वो निरंतर मंडी में गेहूं के सीजन में रहेंगे ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी हो तो उसमा समाधान हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles